Ad

Ad
Powered by U Times

दस साल टिहरी लोकसभा में भाजपा की उपलब्धि जीरो, इस बार परिवर्तन तय: जोत सिंह गुनसोला

U Times, उत्तरकाशी

कांग्रेस पार्टी के टिहरी लोकसभा उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला आजकल उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सोमवार को गंगा घाटी पहुंचे पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने उत्तरकाशी के हनुमान चौक में जनसभा की। उन्होंने कहा कि टिहरी में इस बार परिवर्तन तय है। जो कहते हैं कि विकास हुआ है, पिछले दस वर्षों में टिहरी लोकसभा में कितना विकास हुआ, ये बात सबको पता है। यहां विकास के नाम पर चुने गए सांसद जनता के बीच जीरो रहे। 

U Times, No.1

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि इस बार देश में तानाशाही की अति हो गई, जो कहते हैं कि 400 सीटें आएंगी, उनको करारा जवाब मिलने वाला है। दुर्भाग्य की बात है कि देश के पीएम मन की बात करते हैं और न्याय की बात पर चुप रहते  हैं। उत्तराखंड में अंकिता को न्याय नहीं मिला, भर्ती घोटालों की जांच भी खानापूर्ति तक सीमित रही। जाहिर है लूट खसोट चरम पर है। 

इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में ब्रह्मखाल, डुंडा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण , मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, जिलाध्यक्ष मनीष, पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, कनक पाल परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, विजेंद्र नौटियाल, प्रभावती गौड़, नागेंद्र जगूड़ी, दर्शन लाल, शहर अध्यक्ष कमल रावत, मनोज मिनान, दिनेश गौड़, कविता जोगेला, राखी राणा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ